MP:आदिवासी युवक पर पेशाब मामला, वीडियो हुआ वायरल, CM शिवराज का कड़ा एक्शन, आरोपी पर लगाया NSA

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 4, 2023, 09:43 PM IST

मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना सोशल मीडिया में वायरल हो रही है आदिवासी के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत करने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है वहीं शिवराज सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने का वीडियो (Sidhi Urine Case) सामने आया है, आरोप है कि अदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला युवक बीजेपी का कार्यकर्ता है, जिस आदिवासी शख्स पर पेशाब किया गया उसका नाम दशमत रावत है, ये मामला तूल पकड़ गया है और कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगा रही है।

सीधी जिले के वायरल वीडियो पर सीएम शिवराज ने संज्ञान लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपराधी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाए, कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी, सीएम ने अपराधी पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने निर्देश दिए । सीधी पुलिस ने एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आईपीसी धारा 294,504 से अपराध कायम कर कार्रवाई की है ।

End of Feed