बेसब्री से शुभांशु का इंतजार कर रही हैं पत्नी कामना, मनपसंद खाना बनाने की तैयारी, पुराने दिन याद कर हुईं भावुक

शुभांशु और कामना की शादी साल 2009 में हुई थी। वे एक-दूसरे को कक्षा तीन से जानते हैं। उस वक्त वे दोनों लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में पढ़ते थे। कामना ने कहा कि शुभांशु द्वारा अंतरिक्ष में बिताए 18 दिन के दौरान उनके लिए उनसे फोन पर बात करना सबसे अहम रहा।

Shubhanshu's Homecoming: इतिहास रचकर धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की पत्नी कामना अपने पति के साथ समय बिताने के लिए उत्साहित हैं और उनके साथ घर के बने खाने का लुत्फ उठाने और उनसे इस दुनिया से परे के जगत की कहानियां सुनने को आतुर हैं। मित्रों और सहकर्मियों के बीच 'शुक्स' के नाम से जाने जाने वाले शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिन बिताने के बाद मंगलवार को धरती पर लौटे। वह आईएसएस पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। शुभांशु इस वक्त ह्यूस्टन में पृथकवास में हैं। उनकी पत्नी कामना अपने छह साल के बेटे कियाश के साथ पहले से ही ह्यूस्टन में मौजूद हैं।

Shubhashu Shukla

जब पत्नी से मिले शुभांशु शुक्ला (PTI)

पत्नी कामना बोलीं, उनके कुछ पसंदीदा व्यंजन बना रही हूं

कामना ने ह्यूस्टन से 'पीटीआई-भाषा' से कहा, जैसा कि शुभांशु सुरक्षित लौट आये हैं, हमारा पूरा ध्यान उनके पुनर्वास और यह सुनिश्चित करने पर केंद्रित हैं कि वह धरती के माहौल में फिर से आसानी से ढल सकें। हमारे लिए शुभांशु की अविश्वसनीय अंतरिक्ष यात्रा के बाद उनसे फिर से मिलना अपने आप में एक उत्सव की तरह है। गत 25 जून को फ्लोरिडा से स्पेसएक्स के लिए शुभांशु की रवानगी की तैयारी के बाद से कामना अमेरिका में हैं और वह इसकी भरसक कोशिश कर रही हैं कि उनके पति को घर का बना खाना जरूर मिले। कामना ने कहा, 'मैं पहले से ही उनके कुछ पसंदीदा व्यंजन बना रही हूं। मुझे पता है कि अंतरिक्ष में अपने प्रवास के दौरान शुभांशु को घर पर बने खाने की कमी कितनी खली होगी।

End of Feed