Vaishno Devi Yatra: लगातार हो रही बारिश...अभी स्थगित रहेगी माता वैष्णो देवी की यात्रा, पढ़ें- बड़ा अपडेट

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल शुरू नहीं हो पाएगी। लगातार बारिश और खतरनाक भूस्खलन के कारण यात्रा नहीं शुरू की गई। 19 दिनों तक स्थगित रहने के बाद रविवार को यह फिर से शुरू होने वाली थी।

Mata Vaishno Devi Yatra: श्री माता वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल शुरू नहीं हो सकेगी। पहले ये यात्रा रविवार यानी 14 सितंबर को फिर से शुरू होने वाली थी। हालांकि, लगातार बारिश और एक खतरनाक भूस्खलन के कारण 19 दिनों से बंद यात्रा वापस शुरू नहीं हो सकेगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पुष्टि की है कि अनुकूल मौसम की स्थिति में ही तीर्थयात्रा जारी रहेगी।

MATA

माता वैष्णो देवी की यात्रा अभी स्थगित रहेगी (Photo- ANI)

श्राइन बोर्ड ने क्या कहा?

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा, 'भवन और ट्रैक पर लगातार बारिश के कारण, 14 सितंबर से शुरू होने वाली श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे आधिकारिक संचार माध्यमों के माध्यम से अपडेट रहें।'

End of Feed