Ayodhya Ram Mandir: रामलला को 5 लाख लड्डुओं का लगाया जाएगा भोग, श्री महाकाल मंदिर से भेजे जायेंगे

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2024, 08:20 AM IST

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: मध्य प्रदेश से श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजेगी, प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला को उसका भोग लगाया जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha News: अराध्य प्रभु श्री राम जी के लिए मध्य प्रदेश से श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति भगवान श्री राम की जन्म भूमि पर होने वाले आयोजन में 5 लाख लड्डू प्रसाद बनाकर भेजेगी, बताते हैं कि 5 लाख लड्डूओं का वजन करीब 250 क्विंटल होगा, अयोध्या में भगवान श्री राम के मन्दिर के शुभारम्भ अवसर पर लड्डू प्रसाद नि:शुल्क भेजा जाएगा।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में देश दुनिया से भगवान राम के लिए उपहार आ रहे हैं, वहीं प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके पर रामलला को 5 लाख लड्डूओं का भोग लगेगा जो मध्य प्रदेश के श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन से आयेंगे, मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है।

End of Feed