श्रद्धा हत्याकांड में 'लव जिहाद' एंगल पर बोले राजस्थान CM- यह तो घटना, जुमले गढ़े गए, आप एक कौम को टारगेट बना...

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 21, 2022, 12:50 PM IST

Shraddha Walkar Murder Case: आरोपी आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर 18 मई को लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया था। फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे, जिसे उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक फ्रिज में रखा था और कई दिनों तक आधी रात को शहर भर में फेंकता रहा था।

Shraddha Walkar Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड में जहां एक ओर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, इस सनसनीखेज केस को कुछ लोग 'लव जिहाद' के एंगल से भी जोड़कर देख रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जब इस संदर्भ में सोमवार को सवाल हुआ तो उन्होंने बिना नाम लिए बीजेपी पर हमला बोले हुए कहा- यह एक घटना थी। बस जुमले गढ़ दिए हैं। आप एक कौम को निशाना बनाकर सियासत कर रहे हैं।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। (File)

समाचार एजेंसी एएनआई के सवाल पर वह बोले, "यह (श्रद्धा हत्याकांड) एक दुर्घटना है। इसे नाम दे दिया गया है। जुमले कस दिए गए हैं। सदियों से अंतर धर्म में शादियां होती हैं...यह नई बात तो नहीं है। लेकिन आपने एक कौम को एक धर्म को टारगेट बना दिया है, उसी के आधार पर राजनीति हो रही है।" सुनें, कांग्रेस शासित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्या कहा?:

End of Feed