उत्तरकाशी: खास समुदाय की दुकानों पर बनाया ब्लैक क्रास का निशान, शहर छोड़कर जाने को कहा, तनाव

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 6, 2023, 01:21 PM IST

Uttarkashi News : घटना के सांप्रदायिक रंग लेता देख पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही दुकानों से पोस्टर्स हटा दिए हैं। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणपंथी समूहों के समर्थन से शनिवार को स्थानीय कारोबारियों ने प्रदर्शन किया।

Uttarkashi : एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से 'अगवा' करने के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद उत्तरकाशी के पुरोला कस्बे में तनाव बढ़ गया है। गिरफ्तार युवकों में एक अल्पसंख्यक समुदाय से है। जबकि लड़की दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखती है। गिरफ्तारी के बाद जिले के अन्य इलाकों में फैल गया है। रिपोर्टों के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने एक समुदाय विशेष के लोगों की बंद दुकानों पर पोस्टर चिपकाकर उन्हें अपना कारोबार बंद कर शहर छोड़ देने की धमकी दी है।

uttarkashi

उत्तरकाशी के पुरोला कस्बे में तनाव।-सांकेतिक तस्वीर

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

घटना के सांप्रदायिक रंग लेता देख पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही दुकानों से पोस्टर्स हटा दिए हैं। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणपंथी समूहों के समर्थन से शनिवार को स्थानीय कारोबारियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद अज्ञात लोगों ने पुरोला में रविवार को एक विशेष समुदाय से संबंधित कारोबारियों की बंद दुकानों पर पोस्टर्स चिपका दिए।

End of Feed