बॉलीवुड अभिनेता पर हमले की साजिश नाकाम, मैड संधू हत्याकांड का आरोपी शूटर गिरफ्तार, दो बदमाश दबोचे

स्पेशल सेल के डीसीपी नर्रा चैतन्य ने बताया कि विकास ठाकुर विदेशी गैंगस्टर के निर्देश पर मुंबई से दिल्ली पहुंचा था। उसे एक कारोबारी को निशाना बनाकर फिरौती से जुड़ी गोलीबारी करनी थी। दीप को बाद में उसके साथ जुड़ना था,लेकिन पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही विकास को दबोच लिया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में वांछित शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के इशारे पर फिरौती के लिए गोलीबारी की वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। उनकी साजिश के निशाने पर बॉलीवुड का एक चर्चित अभिनेता और दिल्ली का एक कारोबारी था। पुलिस की कार्रवाई से दोनों हमलों को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

मैड  संधू हत्याकांड

मैड संधू हत्याकांड में बड़ी सफलता। (फोटो- ANI)

पुलिस ने आरोपियों की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी विकास ठाकुर उर्फ विक्की (25) और तरनतारन निवासी दीप उर्फ दीपक सिंह के रूप में की है। दोनों को दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग खुफिया ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार किया गया।

End of Feed