ज्ञानवापी केस: नहीं होगी कार्बन डेटिंग, वाराणसी जिला अदालत का फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 03:16 PM IST

वाराणसी की जिला अदालत से हिंदू पक्ष का झटका लगा है। अदालत ने कार्बन डेटिंग ना कराने का फैसला सुनाया है।

ज्ञानवापी केस में जिला अदालत वाराणसी ने अहम फैसला सुना दिया है। अदालत ने सर्वे के दौरान मिले संरचना की कार्बन डेटिंग की मंजूरी नहीं दी है। जज ए के विश्वेश ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि संरचना( शिवलिंग या फव्वारा) को संरक्षित रखने का निर्देश है, लिहाजा कार्बन डेटिंग की मंजूरी नहीं दी जा सकती है। फैसले के मुताबिक कार्बन डेटिंग नहीं कराई जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वजह से वैज्ञानिक जांच नहीं हो सकती है। बता दें कि हिंदू पक्ष की मांग की थी वैज्ञानिक पद्धति से तय होना चाहिए कि संरचना का स्वरूप क्या है। फैसले के दौरान अदालत में कुल 58 लोगों की मौजूदगी में जिला जज ए के विश्वेश ने अपने निर्णय को पढ़ा। जिस समय फैसला सुनाया गया उस वक्त मुस्लिम पक्ष की तरफ से वकील अखलाक अहमद, हिंदू पक्ष की तरफ से हरिशंकर और विष्णु जैन मौजूद थे।

शिवलिंग या फव्वारा पर विवाद

End of Feed