असम में कांग्रेस नेताओं को संभाल रहे शिवकुमार और कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन का गर्माया मुद्दा; गृह मंत्री बोले- गुड लक

Karnataka Leadership Row: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बीच कर्नाटक में एक बार फिर से नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा गरमाने लगा है। शिवकुमार खेमे के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस आलाकमान पर नेतृत्व परिवर्तन का दवाब बना रहे हैं।

Karnataka Leadership Row: असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच कर्नाटक में एक बार फिर से नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा गरमाने लगा है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच लंबे समय से मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। एकाद माह में बार-बार नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा उठने लगता है और शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज हो जाती है।

Shivakumar siddaramaiah

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज (फाइल फोटो)

मौजूदा समय में शिवकुमार असम में कांग्रेस नेताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं और उन्हें एकजुट रखने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि 4 मई को जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे तो तमाम एग्जिट पोल घरे के घरे रह जाएंगे और राज्य में कांग्रेस सरकार बनाएगी। ऐसे में कांग्रेस भविष्य की योजनाएं बनाने में जुटी हुई है कि कहीं कोई हमारा जीता हुआ विधायक पाला बदलने की कोशिश न करें। इसीलिए शिवकुमार को असम भेजा गया है। लंबे समय से शिवकुमार नेताओं को एकजुट रखने और होटल पॉलिटिक्स के लिए जाने जाते रहे हैं।

End of Feed