संजय राउत के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत, शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे ने की कार्रवाई की मांग

Jyoti Waghmare NCW Complaint: शिवसेना की राज्यसभा सांसद डॉ. ज्योति वाघमारे ने उद्धव गुट (UBT) के सांसद संजय राउत के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। वाघमारे का आरोप है कि संजय राउत पिछले चार सालों से महिला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र, अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Jyoti Waghmare NCW Complaint: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शिवसेना (शिंदे गुट) की राज्यसभा सांसद डॉ. ज्योति वाघमारे ने उद्धव ठाकरे गुट (UBT) के कद्दावर नेता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ज्योति वाघमारे ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से संपर्क कर संजय राउत के खिलाफ एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।

Jyoti Waghmare

संजय राउत की बढ़ीं मुश्किलें

उनका आरोप है कि संजय राउत लगातार महिला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे सार्वजनिक रूप से महिलाओं का अपमान हो रहा है।

End of Feed