Ship hijacked near Somalia coast: सोमालिया के तट के समीप एक व्यापारिक जहाज को अगवा किया गया है। इस शिप के चालक दल के सदस्यों में कम से कम 15 भारतीय नागरिक हैं। इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से कहा है कि अगवा जहाज से संदेश मिलने के बाद नौसेना तुरंत संक्रिय हो गई। मौके की नजाकत को देखते हुए सुमद्र में जहाजों की सुरक्षा में तैनात INS चेन्नई को शुक्रवार तड़के उस तरफ रवाना कर दिया गया। नौसेना के मुताबिक आईएनएस चेन्नई ने जहाज के साथ संपर्क स्थापित किया और उसका पूरा जोर चालक दलों के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अगवा जहाज पर हैं भारतीय नागरिक।
अगवा जहाज के समीप पहुंच रहा INS चेन्नई-नौसेना
नौसेना ने अपने एक बयान में आगे कहा कि लड़ाकू जहाज से भी नजर रखी जा रही है। सहायता करने के लिए आईएनएस चेन्नई अगवा जहाज के समीप पहुंच रहा है। इस समुद्री क्षेत्र के एमएनएफ एवं अन्य एजेंसियों से समन्वय करते हुए पूरे हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है। विदेशी मित्र देशों एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ भारतीय नौसेना इस इलाके में व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
हथियारों से लैस हैं लुटेरे
नौसेना का कहना है कि जहाज ने UKMTO पोर्टल पर संदेश भेजा। इसमें कहा गया कि हथियारों से लैस करीब पांच से छह लोग चार जनवरी की शाम जहाज पर सवार हुए।
