'ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने रुख पर खेद नहीं, हमेशा पार्टी लाइन पर ही रहा'; कांग्रेस से नाराजगी की खबरों के बीच बोले थरूर

थरूर ने केरल साहित्य महोत्सव के एक सत्र के दौरान सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र का समर्थन किया था और उन्हें इसका खेद नहीं है। उनका यह बयान इन हालिया खबरों के बीच आया है जिनमें ‘‘थरूर के पार्टी नेतृत्व से मतभेद’’ की बात कही गई है।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ नाराजगी की चर्चाओं के बीच वरिष्ठ नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर अपने रुख को लेकर कहा है कि उन्हें इसके लिए खेद नहीं है। थरूर ने यह भी कहा कि उन्होंने संसद में पार्टी के घोषित रुख का कभी उल्लंघन नहीं किया और सैद्धांतिक रूप से उनकी एकमात्र सार्वजनिक असहमति 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर थी। उन्होंने कोझिकोड़ में केरल साहित्य महोत्सव में बोलते हुए यह बातें कहीं। शशि थरूर ने यह भी कहा कि पार्टी के भीतर किसी भी मतभेद के बारे में संगठन के भीतर बात की जानी चाहिए न कि मीडिया में।

शशि थरूर

शशि थरूर (फाइल फोटो)

इस बात से आहत हैं शशि थरूर!

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का यह बयान तब आया है जब खबरें चल रही हैं कि थरूर इस बात से आहत हैं कि राहुल गांधी ने हाल में कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर उनके मौजूद होने के बावजूद उनके नाम का उल्लेख नहीं किया और राज्य के नेताओं द्वारा बार-बार उन्हें दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है। इन अटकलों को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।

End of Feed