'यह भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत है', G20 घोषणापत्र पर गदगद हुए थरूर, सरकार की तारीफ की

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2023, 06:57 AM IST

New Delhi Declaration at G20 : शनिवार को जी-20 सम्मेलन की शुरुआत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सम्मेलन के संयुक्त घोषणापत्र को लेकर सदस्य देशों में सहमति बन गई है। पीएम ने घोषणापत्र पर आम सहमति बनाने के लिए दिन रात मेहनत करने वाली शेरपाओं की टीम को धन्यवाद दिया।

New Delhi Declaration at G20 : कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जी20 के संयुक्त घोषणापत्र पर समूह के सदस्य देशों के बीच आम सहमति बनाने के लिए भारत सरकार की तारीफ की है। थरूर ने भारत के लिए इसे एक कूटनीतिक जीत करार दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत में थरूर ने कहा कि जाहिर तौर पर दिल्ली घोषणापत्र भारत के लिए एक कूटनीतिक जीत है। यह एक शानदार उपलब्धि है क्योंकि जी-20 समिट के शुरू होने तक इस तरह की अटकलें लग रही थीं कि शायद संयुक्त घोषणापत्र पर सदस्य देशों के बीच आम सहमति नहीं बन पाए।

Shashi Tharoor

शशि थरूर ने सरकार की तारीफ की।

पीएम ने शेरपाओं की टीम को दी बधाई

शनिवार को जी-20 सम्मेलन की शुरुआत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सम्मेलन के संयुक्त घोषणापत्र को लेकर सदस्य देशों में सहमति बन गई है। पीएम ने घोषणापत्र पर आम सहमति बनाने के लिए दिन रात मेहनत करने वाली शेरपाओं की टीम को धन्यवाद दिया।

End of Feed