क्या सांसद केरल में बन सकता है मुख्यमंत्री? काउंटिंग से पहले शशि थरूर ने दिया क्लियर जवाब; बताई प्रक्रिया

Kerala Election Result 2026: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में कहा कि पार्टी में मुख्यमंत्री का चयन विधायकों की राय और हाईकमान के फैसले से होता है। उन्होंने LDF के भविष्य और पश्चिम बंगाल चुनावों पर भी अपनी राय दी।

Kerala Election Result 2026: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कई राजनीतिक सवालों पर अपनी राय रखी। उनसे पूछा गया कि क्या एक सांसद राज्य का मुख्यमंत्री बन सकता है, इस पर उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए कांग्रेस पार्टी की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री चुनने की एक तय प्रक्रिया होती है। चुनाव परिणाम आने के बाद जीतने वाले विधायकों से पार्टी अध्यक्ष का कोई प्रतिनिधि या दूत मुलाकात करता है।

Shashi Tharoor

विधायकों की राय के बाद हाईकमान लेता है अंतिम फैसला-थरूर

अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान का

वह यह समझने की कोशिश करता है कि विधायकों की राय क्या है और वे किसे नेता के रूप में देखना चाहते हैं। इसके बाद यह जानकारी दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दी जाती है। अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में अंतिम फैसला किसी एक नियम से बंधा नहीं होता, बल्कि परिस्थितियों और पार्टी की जरूरतों के अनुसार लिया जाता है।

End of Feed