कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शशि थरूर नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन दाखिल करते ही कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। थरूर ने अपनी चुनावी जीत के लिए जिस घोषणा पत्र को शुक्रवार को जारी किया है, उसमें भारत का नक्शा ही गलत है। जिसके कारण अब वो बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि विवाद के बाद शशि थरूर ने नक्शे को सही कर लिया है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर
भाजपा नेता अमित मालवीय शशि थरूर पर निशाना साधते हुए कहा- "कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने अपने घोषणापत्र में भारत का एक गलत नक्शा रखा है।" मालवीय ने आरोप लगाया कि शशि थरूर ऐसी गलती पहले भी कर चुके हैं। ये पहली बार नहीं हुआ है।
Shashi Tharoor, Congress’s presidential hopeful, puts a mutilated map of India in his manifesto. While Rahul Gandhi… t.co/peDAc1V26C
— ANI (@ANI) Sep 30, 2022
कहा जा रहा है कि इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्से नहीं हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार थरूर ने यह गलती सुधार कर ली है। थरूर भले ही अपनी गलती सुधार कर चुके हों, लेकिन इस गलत नक्शे के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
तीन साल में यह दूसरी बार था जब पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर इस तरह के विवादों में फंसे हैं। दिसंबर 2019 में, उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ एक प्रचार सामग्री शेयर की थी। उसमें भी इसी तरह की गलती थी।"
बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में, शशि थरूर, पार्टी के राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं। खड़गे को गांधी परिवार का समर्थन हासिल है। इसके अलावा झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी 17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए तीसरे उम्मीदवार हैं।
