Times Network Growth Summit में दिखा बंगाल का नया विजन: निवेश, MSME और महिला नेतृत्व पर जोर

पश्चिम बंगाल सरकार में उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम, तथा महिला एवं बाल विकास व सामाजिक कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. शशि पांजा ने कहा, 'पश्चिम बंगाल भारत के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में से एक बनकर उभरा है, जिसने ₹1.33 लाख करोड़ से अधिक निजी निवेश आकर्षित किए हैं और 1.8 लाख नौकरियों का सृजन किया है। केवल लौह एवं इस्पात क्षेत्र में ही ₹45,240 करोड़ का निवेश और 62,500 नौकरियों का सृजन हुआ है।

कोलकाता, 11 जुलाई 2025: भारत के प्रमुख प्रसारण नेटवर्क, टाइम्स नेटवर्क ने कोलकाता में शुक्रवार को 'SRMB प्रेजेंट्स ग्रोथ समिट वेस्ट बंगाल' का आयोजन किया। इस आयोजन में सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। इस समिट का उद्देश्य बंगाल को भारत के एक सशक्त, भविष्य-उन्मुख विकास इंजन के रूप में प्रस्तुत करना था। इस दौरान शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स, MSME सशक्तिकरण, औद्योगिक परिवर्तन, स्किलिंग और सतत बुनियादी ढांचे जैसे विकास के प्रमुख स्तंभों पर गंभीर चर्चा हुई।

Times Now Growth Summit

SRMB प्रेजेंट्स ग्रोथ समिट वेस्ट बंगाल को संबोधित करतीं मंत्री डॉ. शशि पांजा।

सम्मेलन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रो. वेद प्रकाश, SRMB सृजन के निदेशक आशीष बेरीवाला, UEM जयपुर के कुलपति प्रो. बिस्वजॉय चटर्जी, और डॉलर इंडस्ट्रीज़ के एमडी विनोद गुप्ता शामिल सहित बड़े उद्योगों के दिग्गज शामिल थे। इन शख्सियतों ने शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग के बीच की दूरी को पाटने, बुद्धिमान इकोसिस्टम बनाने, समावेशी उद्यमिता को बढ़ावा देने और बंगाल की भूमिका को राष्ट्रीय आर्थिक प्रेरक के रूप में मजबूत करने पर व्यावहारिक सुझाव साझा किए।

End of Feed