Operation Sindoor के बाद शरद पवार ने पीएम मोदी और राजनाथ सिंह से की बात; कहा- सेना ने 'करारा जवाब' दिया

  • Agency by: Agency
  • Updated May 7, 2025, 04:14 PM IST

शरद पवार ने सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर समर्थन जताया। पवार ने ट्वीट किया, 'पीएमओ और रक्षा मंत्री से बात की और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रयासों की सराहना की और उनकी कार्रवाई की सराहना की। हमने इस चुनौतीपूर्ण समय में सरकार को अपना समर्थन दोहराया।'

Sharad Pawar Spoke with PM Modi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि आतंकी हमले के बाद कोई भी देश मूकदर्शक नहीं बना रह सकता और अब दुनिया में यह संदेश गया है कि 'भारत आक्रामक है।' पवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि उन्होंने इस ‘ऑपरेशन’ के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की तथा इस कठिन समय में सरकार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

Sharad Pawar Spoke with PM Modi

शरद पवार ने पीएम मोदी और रक्षा मंत्री से की बात

शरद पवार ने पीएम मोदी और रक्षा मंत्री से की बात

शरद पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'पीएमओ और रक्षा मंत्री से बात की और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रयासों की सराहना की और उनकी कार्रवाई की सराहना की। हमने इस चुनौतीपूर्ण समय में सरकार को अपना समर्थन दोहराया।'

End of Feed