शरद पवार गुट ने निर्वाचन आयोग से अजित खेमे के खिलाफ दंडनीय कार्रवाई का अनुरोध किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2023, 12:06 AM IST

निर्वाचन आयोग के समक्ष सोमवार को चौथी व्यक्तिगत सुनवाई के बाद, शरद पवार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा कि अजित पवार खेमे द्वारा दाखिल फर्जी हलफनामे को फर्जीवाड़े की 24 श्रेणियों में श्रेणीबद्ध किया जा सकता है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार गुट ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से अजित पवार खेमे के खिलाफ दंडनीय कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए आरोप लगाया कि इसने आयोग के समक्ष फर्जी हलफनामा दाखिल किया है। निर्वाचन आयोग के समक्ष सोमवार को चौथी व्यक्तिगत सुनवाई के बाद, शरद पवार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा कि अजित पवार खेमे द्वारा दाखिल फर्जी हलफनामे को फर्जीवाड़े की 24 श्रेणियों में श्रेणीबद्ध किया जा सकता है।

sharad pawar

अजित खेमे के खिलाफ दंडनीय कार्रवाई का पवार ने किया अनुरोध

'फर्जीवाड़े का मामला'

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह अजित पवार द्वारा ‘‘पूर्ण, बेशर्म फर्जीवाड़े’’ का एक मामला है। पार्टी के संस्थापक शरद पवार उस वक्त मौजूद थे जब सिंघवी संवाददाताओं से बात कर रहे थे। सुनवाई शुक्रवार को जारी रहेगी। सिंघवी ने मांग की है कि आयोग अजित खेमे की याचिका खारिज करे और उन पर जुर्माना लगाए।

End of Feed