पहले शरद पवार और अब लालू यादव...ममता बनर्जी के समर्थन में उतरे INDIA ब्लॉक के कई नेता, क्या राहुल गांधी खो देंगे लीडरशिप?

Lalu Yadav on Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए वह विपक्षी गठबंधन के संचालन की जिम्मेदारी भी संभाल सकती हैं। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Lalu Yadav on Mamata Banerjee: हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में करारी हार के बाद इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। गठबंधन के कई बड़े नेता नेतृत्व में बदलाव की वकालत कर चुके हैं। इस खींचतान के बीच ममता बनर्जी ने खुद इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा जताई है। खास बात यह है कि ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन के अंदर समर्थन मिलता भी शुरू हो गया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी उनका समर्थन किया है।

Lalu Yadav- Mamata banerjee

लालू यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है। ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए। इससे पहले तेजस्वी याद ने भी ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा था कि किसी भी सीनियर लीडर द्वारा गठबंधन का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस निर्णय पर आम सहमति से पहुंचा जाना चाहिए।

End of Feed