शर्मनाक हरकत, एयर इंडिया की फ्लाइट में पुरुष यात्री ने महिला पर की पेशाब, शिकायत दर्ज

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 4, 2023, 11:03 AM IST

आम तौर पर फ्लाइट में जब आप यात्रा कर रहे होते हैं तो यह मानकर चलते हैं कि सहयात्री संस्कारी होंगे। लेकिन एयर इंडिया की फ्लाइट में ऐसा कुछ हुआ जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं वो यात्री कितना संस्कारी रहा होगा। बिजनेस क्लास में एक पुरुष यात्री ने महिला सहयात्री पर पेशाब कर दी।

हाल ही में आपने अलग अलग फ्लाइट्स में शर्मनाक हरकतों के बारे में सुना और देखा है। कुछ ऐसा ही मामला एयर इंडिया(Air India Flight) की फ्लाइट में सामने आया। विमान, अमेरिका से दिल्ली की उड़ान पर था। बिजनेस क्लास में नशे में एक पुरुष यात्री ने महिला सहयात्री के ऊपर पेशाब कर दिया। मामला 26 नवंबर 2022 का है। इस केस में एयर इंडिया ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। डीजीसीए ने इस संबंध में एयर इंडिया से रिपोर्ट तलब की है।एयर इंडिया के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि पुरुष यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने के मामले पर सरकारी कमेटी विचार कर रही है और फैसले का इंतजार है।

air india flight

एयर इंडिया की फ्लाइट में शर्मनाक हरकत

महिला यात्री ने केबिन क्रू को लताड़ा

यह घटना तब सामने आई जब टाइम्स ऑफ इंडिया ने उस पत्र की सूचना दी जिसमें कहा गया था कि महिला ने टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को उड़ान में अपने दु:खद अनुभव को याद करते हुए लिखा था। अपनी शिकायत में रिपोर्ट के मुताबिक उसने केबिन क्रू को सतर्क किया था लेकिन दिल्ली में उड़ान भरने के बाद पुरुष यात्री सुरक्षित निकल गया था। शिकायतकर्ता ने लिखा, केबिन क्रू संवेदनहीन थे। इस तरह के हालात में जिस तरह से आगे बढ़कर मामले को देखना चाहिए था उसमें वो नाकाम रहे।

End of Feed