Shaista Parveen News: शाइस्ता परवीन को पकड़ने के लिए यूपी एसटीएफ की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन उसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि शाइस्ता प्रयागराज के कछार इलाके में ही कहीं शरण ले रखी है। इससे पहले भी उसके प्रयागराज और कौशांबी के इलाके में ही कहीं छिपी हुई थी। इस बीच मुंडी पासी नाम की एक महिला के बारे में भी जानकारी मिली कि यह हो सकता है कि वो उसे बचा रही है। लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि वो प्रयागराज के कछार में ही है और उसके लोकेशन के बारे में भी जानकारी हासिल हुई है। शाइस्ता के बारे में कहा जा रहा है कि वो गुड्डू मुस्लिम के साथ ही फरारी काट रही है और वो कहीं ना कहीं वो अतीक की काली कमाई को बचाने की कोशिश में जुट गई है। जानकार बताते हैं कि अतीक के वकील से पूछताछ के बाद शाइस्ता के बारे में पुख्ता जानकारी मिली है।
प्रयागराज के कछार में शाइस्ता की लोकेशन ट्रेस ! कभी भी हो सकती है गिरफ्तार
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
- Updated May 5, 2023, 03:01 PM IST
24 फरवरी को उमेश पाल मर्डर केस के बाद से ही शाइस्ता परवीन फरार है। पुलिस ने पहले 25 हजार रुपए का इनाम रखा था बाद में इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई।
End of Feed
