'शाहरुख खान की याद तब आती है जब...', एक्टर को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर क्यों भिड़ी कांग्रेस-भाजपा? पढ़ें क्या है माजरा

शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। भाजपा ने इसे उनके अभिनय और योग्यता के आधार पर दिया, जबकि कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह चुनावी राजनीति के चलते किया गया। भाजपा ने कहा कि धर्म या जाति के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया।

Shahrukh Khan National Award: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक राज पुरोहित ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अभिनेता शाहरुख खान को कोई पुरस्कार नहीं दिया लेकिन उनकी पार्टी अभिनेता का मूल्यांकन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर करती है। इस पुरस्कार को लेकर दूसरी तरफ विपक्षी दल ने दावा किया कि सरकार ने बिहार विधानसभा चुनावों के कारण ही पिछले 11 वर्षों में पहली बार अभिनेता को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के बारे में सोचा।

shah rukh khan

शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी।(फोटो सोर्स: ANI)

राज पुरोहित ने यहां ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा कि कई लोगों को लगता है कि कांग्रेस ने शाहरुख खान को नजरअंदाज किया।

End of Feed