5 दिन की यात्रा पर भारत आएंगे सेशेल्स के राष्ट्रपति हर्मिनी; क्यों हो रहा दौरा, किस-किस शहर जाएंगे, सबकुछ जानें

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी 5 से 10 फरवरी तक राजकीय दौरे पर भारत आएंगे।इस दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति हर्मिनी चेन्नई और मुंबई भी जाएंगे।

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 5 से 10 फरवरी तक भारत का राजकीय दौरा करेंगे। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह हर्मिनी की भारत की पहली यात्रा होगी। उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रहा है।

भारत दौरे पर आएंगे सेशेल्स के राष्ट्रपति।

भारत दौरे पर आएंगे सेशेल्स के राष्ट्रपति।

राष्ट्रपति मुर्मू -पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि दौरे के दौरान राष्ट्रपति हर्मिनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय,क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति हर्मिनी चेन्नई और मुंबई भी जाएंगे, जहां वे विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग को और गति देने में सहायक होगी।

End of Feed