Delhi-NCR में भीषण गर्मी निकाल रही लोगों का दम, हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी, जानिए अगले 6 दिनों का मौसम अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 9, 2025, 04:29 PM IST

आईएमडी ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लोगों को दिन में तेज गर्म हवाओं का सामना करना होगा। आने वाले तीन दिनों के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों और इलाकों के साथ-साथ एनसीआर में भी हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई गई है।

Severe Heatwave Conditions in Delh-NCR: एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी लोगों का दम निकाल रही है। अभी से लोगों को गर्म हवाओं और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी हीटवेव से एनसीआर के लोगों का सामना होगा। अगले हफ्ते से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

heat wave

गर्मी का कहर

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोग बेहाल

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं, लोगों की चिंता आने वाले दिनों में बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक गर्मी के तेवर कम नहीं होंगे। इस दौरान लू के थपेड़े लोगों के लिए मुश्किलें कम नहीं होने देंगे। कुछ दिनों बाद मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के अलग-अलग जिलों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है, जहां कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी और लोगों को थोड़ी राहत मिलती भी दिखाई देगी।

End of Feed