मध्यप्रदेश प्रदेश के सिंगरौली जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है जिसमें बीमार पिता को उसका 6 वर्षीय बेटा हाथ ठेले पर लादकर पैदल ही अस्पताल पहुंचा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। मामला थाना कोतवाली कस्बे का है, जहां बलियरी इलाके के रहने वाले शाह परिवार में एक व्यक्ति की तबियत अचानक खराब हो गई। उसके पत्नी और बेटे ने 108 एम्बुलेंस को कई बार कॉल किया लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुँची, लिहाजा 20 मिनट बाद उसके 6 वर्षीय मासूम बेटे और पत्नी ने ठेले पर 3 किलोमीटर दूर सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए पहुँचे।
Video: परिवार एंबुलेंस का इंतजार करता रहा, 7 साल का मासूम ठेले पर पिता को लेकर पहुंचा अस्पताल
- Authored by: किशोर जोशीProduced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 12, 2023, 10:39 AM IST
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से प्रशासन और हमारी सरकारी व्यवस्था की पोल खोलने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक छोटा बच्चा अपने बीमार पिता को इलाज के लिए ठेले पर अस्पताल ले जाते हुए दिख रहा है।
End of Feed
