वक्फ एक्ट के समर्थन में 7 राज्यों ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, जानिए अपनी दलीलों में क्या-क्या कहा

सात राज्यों ने वक्फ कानून के समर्थन में शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है और मामले में हस्तक्षेप करने और अदालत के समक्ष अपनी दलीलें रखने की मांग की है।

Waqf Act in Supreme Court- एक तरफ जहां वक्फ संशोधन एक्ट को लेकर सियासत और विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी है, वहीं सात राज्यों ने इसका समर्थन करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। कई राजनीतिक दलों और मुस्लिम संगठनों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन अधिनियम को चुनौती देने वाली कई याचिकाएं दायर की गई हैं। वहीं, सात राज्यों ने इस कानून के समर्थन में शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है और मामले में हस्तक्षेप करने और अदालत के समक्ष अपनी दलीलें रखने की मांग की है। इन राज्यों का तर्क है कि यह अधिनियम वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और विनियमन में सुधार, पारदर्शिता बढ़ाने और बेहतर शासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अहम सुधार पेश करता है।

waqf act

वक्फ एक्ट का समर्थन

राज्यों की दलीलें

मध्य प्रदेश: राज्य सरकार ने तर्क दिया है कि इस मामले में उठाई गई संवैधानिक आपत्तियां भेदभावपूर्ण व्यवहार, मनमानी से संबंधित है और इनका कोई आधार नहीं है, इन्हें शुरू में ही खारिज कर दिया जाना चाहिए। इसके अलावा, इसने कहा कि यह अधिनियम पारदर्शिता, जवाबदेही और शासन तंत्र को बढ़ाकर वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और रेगुलेशन में पर्याप्त सुधार लाएगा।

End of Feed