झारखंड में यात्रियों से भरी बस पलटी, सात की मौत, कई घायलों की हालत गंभीर

बस कोलकाता से बिहार जा रही थी इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि 6 लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया, जिससे हादसा हुआ।

Jharkhand Bus Accident: झारखंड के हजारीबाग में आज एक बड़ा हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी बस पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। गुरुवार सुबह हजारीबाग में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। हादसा बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में हुआ। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

Accident

झारखंड में बस हादसा

वैशाली बस कोलकाता से बिहार जा रही थी इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि 6 लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया है। यहां आज सुबह यात्री बस गड्ढे में गिर गई जिसके बाद यहां भारी अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

End of Feed