वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन, PM मोदी, राजनाथ सिंह से लेकर राहुल गांधी तक ने जताया शोक

Payal Mehta Passes Away: देश की वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक पायल मेहता का मुंबई में अचानक निधन हो गया। देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब पीएम मोदी से लेकर पत्रकारों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

Payal Mehta Passes Away: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में अचानक निधन हो गया। उनके सहयोगियों से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात मुंबई प्रवास के दौरान उन्हें अचानक काफी बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद तड़के करीब 2 बजे उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के इलाज शुरू करने से पहले ही उनकी नब्ज थम चुकी थी और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Payal Mehta Passes Away

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में अचानक निधन (Photo: X/@narendramodi/@navikakumar)

पायल मेहता को भारतीय राजनीति और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ रखने वाली एक धुरंधर, निष्पक्ष और समर्पित पत्रकार माना जाता था।उनके अचानक चले जाने की खबर से पत्रकारिता जगत और राजनीतिक गलियारों में गहरा शोक फैल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दुख जताते हुए कहा कि पायल मेहता (Payal Mehta ka Nidhan) एक बेहद मेहनती पत्रकार थीं, जो जमीन से जुड़ी रहकर राष्ट्रीय मुद्दों की समझ को अपनी रिपोर्टिंग में लाती थीं। उन्होंने कहा कि अपने बेहतरीन काम के साथ-साथ वे अपनी दयालुता और आत्मीय स्वभाव के लिए हमेशा याद की जाएंगी।

End of Feed