सचिन से पहले Delhi-NCR के कई लोगों के संपर्क में थी सीमा हैदर, UP ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 18, 2023, 11:30 AM IST

Seema Haider News : सूत्रों का कहना है कि ATS की पूछताछ में सीमा ने हर सवाल का जवाब बेहद नपे-तुले अंदाज में दिया है। वह बेहद तेज दिमाग की है। सोमवार की पूछताछ के बाद ATS का मानना है कि सीमा से कोई राज उगलवाना आसान नहीं है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान सीमा हैदर से अंग्रेजी की कुछ लाइन पढ़वाई गईं।

Seema Haider News : पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर के बारे में लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। यूपी एटीएस की पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। यूपी एटीएस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अपने प्रेमी सचिन मीणा से पहले वह दिल्ली-एनसीआर के कई लोगों के संपर्क में थी। उसने कई भारतीयों से संपर्क किया था। सीमा हैदर ने जिन लोगों से संपर्क साधने की कोशिश की थी उनमें से ज्यादातर लोग दिल्ली-एनसीआर के थे।

End of Feed