Seema Haider News: सीमा हैदर के आने के बाद से जहां एक तरफ सचिन मीणा का परिवार पुलिसिया कार्रवाई का सामना कर रहा है, वहीं अब सचिन के परिवार के पास न तो काम है और न ही पैसा। परिवार आर्थिक कंगाली का शिकार होता दिख रहा है। सचिन के परिवार के पास खाने के लिए अनाज तक नहीं है।
ये भी पढ़ें- Seema Haider Update: सीमा हैदर सचमुच में जासूस है? अब तक जांच में नहीं मिले सबूत, लेकिन उठ रहे हैं कई सवाल
सचिन का परिवार तंगहाली में
पाकिस्तान से अपना प्यार पाने ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर के आशिक सचिन मीणा के परिवार में तंगहाली आ गई है। सचिन के घर में खाने वाले करीब दर्जनभर लोग हैं लेकिन कमाई बंद है। नौकरी न होने के कारण, सचिन और उनके परिवार को कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है।
परिवार ने बयां किया दर्द
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सचिन का परिवार अपना दर्द बयां कर रहा है। परिवार का दावा है कि उनपर हमेशा पुलिस का पहरा रहा है, वो बाहर नहीं जा पा रहे हैं। राशन तक खत्म हो चुका है। वो काम करने नहीं जा पा रहे हैं। उन्हें कमाने के लिए घर से बाहर जाने दिया जाए।
कौन है सीमा हैदर
सीमा हैदर एक 30 वर्षीय पाकिस्तानी महिला है। सीमा हैदर का दावा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान PUBG खेलते समय उसे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाले 22 वर्षीय भारतीय व्यक्ति सचिन मीना से प्यार हो गया। जिसके बाद सीमा, जो पहले से ही गुलाम हैदर से शादीशुदा थी और उसके साथ चार बच्चे हैं, ने सचिन के साथ रहने के लिए पाकिस्तान छोड़ने और अवैध रूप से सीमा पार करके भारत में आने का फैसला किया। वह पहली बार मार्च में नेपाल में सचिन से मिली और सीमा के हिंदू धर्म में परिवर्तित होने के बाद कथित तौर पर दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली। इसके बाद वे अपने बच्चों के साथ 13 मई को नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई। जिसके बाद से वो भारत में ही है।
