Seema Haider ने बेटे का रखा ऐसा नाम, सुनकर PAK को लगेगी मिर्ची! नामकरण को लेकर सुनाया मजेदार किस्सा

Seema Haider: किस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने नोएडा के रबूपुरा स्थित अपने घर में अपने नवजात बेटे का नामकरण संस्कार किया और उसका नाम “भारत” रखा। इस अवसर पर उन्होंने घर में जागरण कराया और मीडिया से बातचीत में हिंदू परंपरा का सम्मान जताया। सीमा ने 18 फरवरी 2026 को नोएडा के अस्पताल में अपने छठे बच्चे को जन्म दिया। यह उनका सचिन मीणा के साथ दूसरा बच्चा है, जबकि उनके पहले पति से उनके चार बच्चे हैं।

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने अपने बेटे का नाम 'भारत' रखा है। नोएडा के रबूपुरा स्थित घर पर बेटे का नामकरण हुआ। नामकरण संस्कार से पहले सीमा ने घर में जागरण कराया। मीडिया से बातचीत करते हुए सीमा ने कहा कि मेरे बेटा का नामकरण था। घर में जागरण भी कराया। हिंदू धर्म में जब घर में बेटा होता है तो नामकरण किया जाता है। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहीं हूं।

seema haider news (2)

सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे का नामकरण किया।

सीमा ने नामकरण को लेकर क्या कहा?

नामकरण को लेकर सीमा ने कुछ मजेदार जानकारी भी शेयर की। उन्होंने कहा कि जब पंडित जी ने जब नाम निकाला तो 'भ'अक्षर से आया। हम लोगों ने बहुत देर तक सोच विचार किया। इसके बाद हमने बच्चे का नाम 'भारत' रखने का फैसला किया।

End of Feed