अपनी ही कहानी की विलेन बनी Seema Haider, वो 3 सवाल जिनमें उलझी...

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 31, 2023, 08:00 AM IST

Seema Haider Case: सीमा हैदर मामले में जांच एजेंसियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसीलिए सीमा लगातार खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं, और उनके एक-एक दस्तावेज की बारीकी से जांच भी की जा रही है। तीन सवालों पर खुफिया अधिकारियों की सुई बार-बार अटक रही है। आइए जानते हैं...

Seema Haider Case: पाकिस्तान से भाग कर भारत आई Seema Haider की कहानी धीरे-धीरे दिलचस्प होती जा रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, उसकी कहानी में ट्विस्ट भी आ रहे हैं। अब तक की पूछताछ में यह तो साफ हो ही गया है कि सीमा ने जो कहानी खुफिया एजेंसियों और मीडिया को सुनाई है, वह पूरी तरह से सच नहीं है। ऐसे में खुफिया एजेंसी उससे पूछे गए हर एक सवाल और उनके जवाबों की बार-बार विवेचना कर रही हैं।

Seema Haider Sachin Love Story

सीमा हैदर केस

जांच एजेंसियां सीमा हैदर मामले में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसीलिए सीमा लगातार खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं, और उनके एक-एक दस्तावेज की बारीकी से जांच भी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर ने 9 से 10 मई के बीच पाकिस्तान से उड़ान भरने की कहानी खुफिया एजेंसियों को सुनाई है, हालांकि, इसके लिए जल्दबाजी में बनवाए गए दस्तावेज शक पैदा कर रहे हैं। ऐसे में सीमा हैदर मामले में तीन सवालों पर खुफिया अधिकारियों की सुई बार-बार अटक रही है। आइए जानते हैं वे तीन सवाल...

End of Feed