राहुल गांधी के घर के बाहर सुरक्षा सख्त, प्रदर्शन करने पहुंचे साधु-संतों को पुलिस ने हिरासत में लिया

राहुल गांधी के दिल्ली (Delhi) स्थित घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे साधु-संतों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही राहुल गांधी के घर के बाहर सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिल्ली (Delhi) स्थित आवास के बाहर आज साधु संत प्रदर्शन करने पहुंचे। उनके पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। इससे पहले ही राहुल गांधी के घर के पास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है।

rahul gandhi (9)

राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन (फोटो- A

8 लोग हिरासत में

राहुल गांधी के आवास के निकट विरोध प्रदर्शन करने को लेकर शुक्रवार को साधुओं समेत कम से कम आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि महिला प्रदर्शनकारियों सहित साधुओं के एक समूह ने प्रतिबंध के बावजूद गांधी के आवास के पास उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में प्रदर्शन करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

End of Feed