बाबरी शैली की मस्जिद के शिलान्यास से पहले मुर्शिदाबाद में सुरक्षा कड़ी , BJP ने निलंबित TMC विधायक को दी चेतावनी

अयोध्या में बाबरी मस्जिद छह दिसंबर को ढहाया गया था। निलंबित टीएमसी विधायक ने प्रशासन से कहा कि उनके स्वयंसेवक मैदान पर मौजूद रहेंगे और विश्वास जताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा। कबीर को रेजीनगर में मंच की तैयारियों की निगरानी करते देखा गया था।

Humayun Kabir : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तरह प्रस्तावित मस्जिद के निर्माण को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुंमायू कबीर ने शुक्रवार को मस्जिद का शिलान्यास कार्यक्रम रखा है। इलाके में त्वरित कार्य बल (RAF) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को तैनात किया गया है। केंद्रीय बलों ने रूट मार्च किया और प्रस्तावित मस्जिद निर्माण स्थल के पास के इलाकों में गश्त करते देखे गए।इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हुंमायू कबीर को चेतावनी दी है।

RAF

मुर्शिदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। तस्वीटर-ANI

बता दें कि निलंबित टीएमसी विधायक ने इलाके में एक मस्जिद बनाने का प्रस्ताव रखा है, और इसका शिलान्यास समारोह छह दिसंबर को निर्धारित है। अयोध्या में बाबरी मस्जिद छह दिसंबर को ढहाया गया था। निलंबित टीएमसी विधायक ने प्रशासन से कहा कि उनके स्वयंसेवक मैदान पर मौजूद रहेंगे और विश्वास जताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा। कबीर को रेजीनगर में मंच की तैयारियों की निगरानी करते देखा गया था। कबीर ने कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगते हुए एक औपचारिक अनुरोध प्रस्तुत किया, लेकिन एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है।

End of Feed