G20 Summit: शिखर सम्मेलन में सुरक्षा में चूक, बाइडेन के काफिले की कार UAE क्राउन प्रिंस के होटल में घुसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 10, 2023, 06:20 PM IST

G20 summit security lapse: जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान उस समय सुरक्षा चूक की बात सामने आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले का एक वाहन अनजाने में होटल ताज के परिसर में प्रवेश कर गया, जहां यूएई के क्राउन प्रिंस ठहरे हुए थे।

इस सुरक्षा चूक ने शुरू में सुरक्षा एजेंसियों के बीच काफी चिंताएं पैदा कर दीं। हालाँकि, बाद की जांच से पता चला कि उल्लंघन इसलिए हुआ क्योंकि ड्राइवर ने राष्ट्रपति बाइडेन के आवास पर जाने से पहले किसी अन्य ग्राहक के अनुरोध पर होटल ताजा जाना स्‍वीकार कर लिया।सूत्रों ने कहा कि ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसे सुबह 9:30 बजे तक आईटीसी मौर्य पहुंचने का निर्देश दिया गया था, जहां राष्ट्रपति बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान रह रहे थे।

इससे पहले सुबह कुछ खाली समय होने के कारण्‍ वह एक अन्य यात्री को सुबह 8 बजे तक होटल ताज छोड़ने पर सहमत हो गया।जब सुरक्षा एजेंसियों ने उसे होटल में रोका तो कार में एक व्यापारी भी था, जो यात्री था।

End of Feed