आतंकियों के लिए ड्रोन से कश्मीर में गिराए जा रहे थे हथियार, सेना ने बनाई हुई थी नजर; कर लिया जब्त

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के लिए भेजे गए हथियारों के एक बड़े जखीरे को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। ये हथियार सीमापार से ड्रोन के जरिए गिराए गए थे, जिसमें कई खतरनाक हथियार शामिल हैं।

जम्मू कश्मीर के पुंछ में सीमा पार से ड्रोन के जरिए भारत में हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी की एक और साजिश का खुलासा हुआ है। पुंछ जिले के खानतर क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री गिराई गई, जिसका भंडाफोड़ रोमियो फोर्स और पुंछ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) द्वारा चलाए गए एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हुआ।

End of Feed