Vande Bharat Express: मुंबई (Mumbai) के कोच केयर सेंटर में रिपेयर के बाद चली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर कैटल रन की शिकार हो गई। ताजा मामला वडोदरा और आणंद के बीच का है, जहां रेलवे ट्रैक से गुजरने वक्त वंदे भारत ट्रेन ने एक गाय (Cow) को टक्कर मार दी। घटना गांधीनगर से मुंबई जाते वक्त शाम 3.44 बजे हुई। हादसे के बाद ट्रेन को लगभग 10 मिनट तक रोके रखा गया। पायलेट कोच को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर डैमेज हुआ, जिसके बाद ट्रेन को मुंबई के तरफ रवाना कर दिया गया।
लगातार दूसरे दिन कैटल रन की शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस। (Photo- Indian Railway)
वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराई गाय
इससे पहले गुरुवार को सुबह 11.15 के करीब मुंबई से गांधीनगर आते वक्त बटवा और मनिनगर के बीच कैटल रन (Cattle Run) की शिकार हुई थी। उस वक्त पटरी पर अचानक 3-4 भैंस आ गए थे। ये भैंस तेज रफ्तार में दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गए थे। इससे वंदे भारत के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना आठ मिनट के भीतर शवों को हटाकर ट्रेन गांधीनगर के लिए रवाना हुई और अपने तय समय पर गंतव्य तक पहुंच गई।
जागरूकता अभियान चलाएगा भारतीय रेलवे
वहीं लगातर दूसरे दिन कैटल रन की घटना के बाद रेल अधिकारियों का कहना है कि गुजरात में गाय-भैंस पालने वाले वंदे भारत के टाइम टेबल से वाकिफ नहीं हैं और यही वजह है कि भैंसों के झुंड पटरियों पर आने का मामला सामने आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें जागरूक करने के लिए रेलवे (Railway) एक जागरूकता अभियान चलाएगा।
इसके साथ ही पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के वरिष्ठ पीआर जितेंद्र कुमार जयंत ने के मुताबिक आरपीएफ ने अहमदाबाद में वटवा और मणिनगर रेलवे स्टेशनों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रास्ते में आने वाली भैंसों के अज्ञात मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिससे लोगों में अपने जानवरों के प्रति जवाबदेही तय हो सके। (कुंदन सिंह की रिपोर्ट)
