I.N.D.I.A का क्या होगा? 2024 से पहले बढ़ रहा प्रेशर...एजेंडे में सीट बंटवारे का मसला रहेगा टॉप पर!

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 8, 2023, 08:48 AM IST

दरअसल, साल 2024 के आम चुनाव (लोकसभा इलेक्शंस) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ नाम का गठजोड़ बनाया है।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे विपक्ष के खेमे में प्रेशर बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लोहा लेने के लिए अपोजीशन पार्टियों के नेता अपनी एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर चुके हैं। इसी कड़ी में विपक्षी दलों के गठजोड़ ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली मीटिंग के एजेंडे में घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल (अगले आम चुनाव के लिए) का मसला टॉप पर रहेगा।

INDIA Bloc Meet

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

गुरुवार (सात दिसंबर, 2023) को सूत्रों ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक 17 से 20 दिसंबर के बीच हो सकती है। बैठक की तारीख फिलहाल तय नहीं हुई है, लेकिन यह दिसंबर के तीसरे हफ्ते में होगी। दरअसल, ‘इंडिया’ गठबंधन के कई घटक विभिन्न राज्यों में सीट बंटवारे पर तेजी से फैसला लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं, ताकि उम्मीदवारों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके और जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन किया जा सके।

End of Feed