Jammu Kashmir: कठुआ में भारी बैग लेकर जा रहे थे संदिग्ध, स्थानीय लोगों ने दी सूचना; सर्च ऑपरेशन जारी

Kathua Search Operation: जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के राजबाग सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि की सूचना दी थी, जिनमें से एक भारी बैग लेकर जा रहा था।

Kathua Search Operation: जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के राजबाग सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट जथाना गांव के पास उझ नदी के किनारे वाले इलाके में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया।

Kathua Search Operation

कठुआ में संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाशी अभियान शुरू (फाइल फोटो साभार: AP)

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि की सूचना दी थी, जिनमें से एक भारी बैग लेकर जा रहा था। इसके बाद संयुक्त तलाशी दल ने वहां पहुंचकर सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी दल को अभी तक कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है, लेकिन पैरों के निशान से कुछ लोगों की गतिविधियों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।

End of Feed