Gujarat Fire VIDEO: भरूच में 5 कबाड़ गोदाम जलकर हुए राख, काले धुएं का दिख रहा गुबार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 14, 2025, 08:53 PM IST

Gujarat Fire: गुजरात के भरूच में शुक्रवार शाम को भीषण आग लगने की खबर सामने आई। आग अंकलेश्वर इलाके में मौजूद कबाड़ के गोदाम में लगी और देखते ही देखते इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दूर से काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई देने लगा। हालांकि, आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौजूद हैं।

Gujarat Fire: गुजरात के भरूच में शुक्रवार शाम को भीषण आग लगने की खबर सामने आई। आग अंकलेश्वर इलाके में मौजूद कबाड़ के गोदाम में लगी और देखते ही देखते इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दूर से काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई देने लगा।

Gujarat massive fire

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भीषण आग की वजह से पांच से ज्यादा कबाड़ गोदाम जलकर राख हो गए। तस्वीरों में घटनास्थल से काले धुएं का गुबार और आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकलती हुई दिखाई दीं। हालांकि, आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौजूद हैं।

End of Feed