Schools Closed Updates: तेलंगाना में तीसरे दिन भी बारिश, हैदराबाद में स्कूल शनिवार तक बंद
Schools Closed In Hyderanad Live Updates: हैदराबाद में शनिवार तक स्कूल बंद
तेलंगाना में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन बारिश जारी रही, जिससे हैदराबाद के कई इलाकों में जलजमाव और यातायात जाम हो गया और राज्य में कुछ स्थानों पर निचले इलाके जलमग्न हो गए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मुख्य सचिव ए शांति कुमारी को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सभी शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी घोषित करने का निर्देश दिया।Schools Closed In Pune Live Updates: महाराष्ट्र: पुणे के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी
महाराष्ट्र के पुणे जिले के कुछ तालुकाओं के पहाड़ी क्षेत्र में रात भर हुई भारी बारिश के कारण स्थानीय प्रशासन ने बृहस्पतिवार से इन क्षेत्रों के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने बृहस्पतिवार को सुबह उन स्कूलों के लिए दो दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया जो पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित हैं। अंबेगांव, खेड़, जुन्नार, भोर, पुरंदर, मुलशी और मावल तालुका में कुल 355 स्कूल बृहस्पतिवार को बंद रहे और शुक्रवार को भी बंद रहेंगे।पुणे में भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी
महाराष्ट्र के पुणे जिले के कुछ तालुकाओं के पहाड़ी क्षेत्र में रात भर हुई भारी बारिश के कारण स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार से इन क्षेत्रों के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने बृहस्पतिवार को सुबह उन स्कूलों के लिए दो दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया जो पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित हैं। देशमुख पुणे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं। बयान में बताया गया है कि अंबेगांव, खेड़, जुन्नार, भोर, पुरंदर, मुलशी और मावल तालुका में कुल 355 स्कूल बृहस्पतिवार को बंद रहे और शुक्रवार को भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने बताया कि जिले के प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मावल तालुका में लोनावला के घाट खंड में सुबह आठ बजे तक 24 घंटों में 273 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मुलशी तालुका में लवासा के पहाड़ी क्षेत्रों में 143 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।Schools Closed In Ranban: जम्मू के रामबन में बंद हुए थे स्कूल
बीते दिनों जम्मू एवं कश्मीर में भारी बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से बुधवार को रामबन के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया। पहाड़ी इलाकों में करीब एक पखवाड़े से भारी बारिश हो रही है। भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को भी बंद करना पड़ा था।हिमाचल प्रदेश में बंद होंगे दो विद्यार्थी संख्या वाले स्कूल
हिमाचल प्रदेश में दो विद्यार्थी संख्या वाले 120 प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 117 स्कूलों को बंद करने के बाद सरकार नई कवायद में जुट गई है।दिल्ली में 18 जुलाई तक बंद रहे स्कूल
दिल्ली में स्कूल भी 18 जुलाई तक बंद रहे। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पुरानी दिल्ली के निचले इलाके बाढ़ की पानी में डूब गए। कई स्कूलों में पानी भर गया जिसके बाद सरकार को स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी। अभिभावक स्कूल जाकर अपने बच्चों को घर लेकर आए।Schools Closed In Telangana Live Updates: तेलंगाना में दो दिन स्कूल बंद
तेलंगाना में लगातार तीन दिन से हो रही भारी बारिश के चलते राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को स्कूल बंद करने की घोषणा की है। तेलंगाना की शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने के संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। मंत्री ने ट्वीट में लिखा, ‘राज्य में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर और मुख्यमंत्री केसीआर गारू के निर्देशों के तहत राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिनों के लिए छुट्टियां घोषित करने का फैसला लिया गया है। ’सरकारी अमले को अलर्ट रहने के लिए कहा गया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के अनुसार, तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली और जयशंकर भूपालपल्ली जिले के अलग-अलग स्थानों पर आज भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। भद्राचलम में गोदावरी नदी के तेजी से बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर जिला कलेक्टर प्रियंका आला ने सरकारी अमले को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।Schools Closed Live Updates: गोदावरी नदी उफान पर
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि गोदावरी बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे 40 फुट पर बह रही है, जबकि आठ लाख क्यूसेक से अधिक पानी नीचे की ओर छोड़ा गया है।Schools Closed In Mumbai Live Updates: एकनाथ शिंदे ने स्कूल बंद करने की घोषणा की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एनकाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि बारिश प्रभावित इलाकों के सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों को बंद करने का फैसला मौसम के हालात एवं बारिश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन लेगा।Schools Closed Live Updates: उत्तराखंड में बंद रहे स्कूल
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है। मौसम के मिजाज को देखते हुए उत्तराखंड के स्कूलों में 14 जुलाई यानी शुक्रवार और 15 जुलाई को स्कूल बंद करने की घोषणा हुई। इसके साथ ही 16 जुलाई को रविवार और 17 जुलाई को हरेला त्योहार होने की वजह से छुट्टी रही। इस तरह से प्रदेश में इन चार दिनों तक लगातार छुट्टी हुई।VIDEO: 'एक नई उम्मीद जगी...', सेंट्रल हॉल में राहुल गांधी ने नेहरू को किया याद; पढ़कर सुनाया ऐतिहासिक भाषण
'लोकतंत्र में अधिकारों की रक्षा जरूरी, आत्मविश्वास वाली सत्ता असहमति का करती है सम्मान', थरूर का मोदी सरकार पर तंज
'देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल', प्रोटेस्ट से पहले CJP का आरोप- Gen Z से डरी केंद्र सरकार
विजय चौक पर विपक्षी दलों का धरना, राष्ट्रपति से मिलने जा रहे सांसद; राहुल बोले- अब सरकार को बर्खास्त करना होगा
CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर रोक, 24 घंटे तक रहेगी पाबंदी; छावनी में तब्दील हुई राजधानी
© 2026 Times Horizon Private Limited
