‘हम उन्हें अलग नहीं कर सकते’: आकृति चौधरी NSA केस में मेधा रूपम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, सैलरी से 5 लाख की वसूली पर रोक

मामला अप्रैल 2026 में नोएडा में हुए मजदूरों के प्रदर्शन से जुड़ा है। आकृति चौधरी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया था। फिर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2 सितंबर को उनकी NSA हिरासत रद्द कर दी थी।

गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश के संचालन पर रोक लगा दी है, जिसमें उनकी सैलरी से 5 लाख रुपये की वसूली कर छात्रा आकृति चौधरी को मुआवजा देने का निर्देश दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट

कोर्ट ने Special Leave Petition दाखिल करने की अनुमति दी और नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत के सवाल पर दोनों पक्षों के वरिष्ठ वकीलों को सुनने के बाद कहा कि मामले की मेरिट पर सुनवाई होने तक इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का संचालन, खास तौर पर पैराग्राफ 27 से 33 तक, स्थगित रहेगा।

End of Feed