एकता कपूर को SC ने लगाई फटकार, कहा- देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को आप दूषित कर रही हैं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:47 PM IST

Ekta Kapoor: न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की पीठ ने कहा कि कुछ तो किया जाना चाहिए। आप इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं। यह सभी के लिए उपलब्ध है। ओटीटी (ओवर द टॉप) कंटेंट सभी के लिए उपलब्ध है। आप लोगों को किस तरह का विकल्प दे रहे हैं? इसके विपरीत आप युवाओं के दिमाग को प्रदूषित कर रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. सुप्रीम कोर्ट ने एकता कपूर को लगाई फटकार
  2. वेब सीरीज ‘एक्सएक्सएक्स’ में ‘आपत्तिजनक सामग्री’ को लेकर लगाई फटकार
  3. देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को आप दूषित कर रही हैं- सुप्रीम कोर्ट

Ekta Kapoor: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को निर्माता एकता कपूर की वेब सीरीज ‘एक्सएक्सएक्स’ में ‘आपत्तिजनक सामग्री’ को लेकर फटकार लगाते हुए कहा कि वह इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं। शीर्ष अदालत कपूर द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अल्ट बालाजी’ पर प्रसारित वेब सीरीज में सैनिकों का कथित रूप से अपमान करने और उनके परिवारों की भावनाओं को आहत करने के लिए उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को चुनौती दी गई।

ekta kapoor

एकता कपूर। (File Photo)

वेब सीरीज ‘एक्सएक्सएक्स’ में ‘आपत्तिजनक सामग्री’ को लेकर लगाई फटकार

End of Feed