सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा, पीएम मोदी बोले-'हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण'

Sarnath UNESCO World Heritage: उत्तर प्रदेश के प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का पल बताया।

Sarnath UNESCO World Heritage: भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के लिए एक बेहद ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल 'सारनाथ' को यूनेस्को (UNESCO) की प्रतिष्ठित विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Sarnath Post) ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का पल करार दिया।

sarnath UNESCO World Heritage

भगवान बुद्ध का प्रथम उपदेश (फोटो: UNESCO)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि सारनाथ का भगवान बुद्ध के साथ गहरा और अटूट संबंध रहा है। बुद्ध के ज्ञान, करुणा और सद्भाव के विचार सदियों से पूरी दुनिया को प्रेरित करते आ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह मान्यता भारत की प्राचीन सभ्यता और समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा का वैश्विक स्तर पर सम्मान है। इससे दुनिया भर के लोगों को सारनाथ आने और भगवान बुद्ध के महान आदर्शों से जुड़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

End of Feed