संतो घर में झगड़ा भारी! आपस में ही उलझे हैं विपक्षी दल, कैसे देंगे 2024 में पीएम मोदी को चुनौती

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 11, 2023, 05:19 PM IST

विपक्षी दलों की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की बात करें तो यह दो मोर्चों पर उलझी है। एक तरफ कांग्रेस आंतरिक कलह से जूझ रही है। ​इसके अलावा कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन में कम से कम तीन पार्टियों पर भरोसा नहीं कर पा रही है। विपक्षी में पीएम के चेहरे को लेकर भी लड़ाई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आंतरिक कलह से जूझ रही है कांग्रेस
  • आप-टीएमसी और बीआरएस पर कांग्रेस को 'भरोसा' नहीं
  • शरद पवार की पार्टी में भी कलह की खबरें

2024 में यानि कि अगले साल लोकसभा चुनाव (General Election 2024) होने हैं। इस बार के चुनाव में भी पीएम मोदी (PM Modi) के सामने विपक्ष कौन सा चेहरा उतारेगा, उसपर विपक्षी दलों के बीच रस्साकशी जारी है। हाल ये ही कि आपस में ही ये दल उलझे हुए हैं। किसी की अपनी पार्टी में फूट है, कोई दूसरी पार्टी को नापसंद करता है, तो कोई विपक्षी गठबंधन (Opposition Unity) में शामिल ही नहीं होना चाहता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आपस में ही उलझे ये विपक्षी दल, सही मायने में 2024 में पीएम मोदी के सामने कोई चुनौती पेश कर पाएंगे या फिर से एक बार पीएम मोदी की लहर देश में देखने को मिलेगी?

opposition unity

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एकजुट हो पाएगा विपक्ष?

End of Feed