राजीव गांधी की हत्या के दोषी संथन की मौत, 20 साल की सजा के बाद SC ने किया था रिहा, श्रीलंका भेजा जाएगा शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2024, 10:33 AM IST

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के जुर्म में 20 वर्ष से ज्यादा की जेल की सजा काटने के बाद 2022 में शीर्ष अदालत ने रिहा कर दिया था।

Santhan Death: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए संथन की दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को मौत हो गई। सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। संथन को सुप्रीम कोर्ट ने बाद में रिहा कर दिया था। संथन उर्फ टी. सुतेनदिराराजा (55) एक श्रीलंकाई नागरिक था और उन सात लोगों में से एक था जिसे पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के जुर्म में 20 वर्ष से ज्यादा की जेल की सजा काटने के बाद 2022 में शीर्ष अदालत ने रिहा कर दिया था।

Santhan

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी संथन की मौत

संथन का चल रहा था इलाज

राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के डीन ई थेरानिरजन ने बताया कि संथन की मौत सुबह सात बजकर 50 मिनट पर हुई। संथन का यकृत खराब था और उसका उपचार किया जा रहा था। थेरानिराजन ने संवाददाताओं से कहा कि संथन को बुधवार तड़के करीब चार बजे दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उसे सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया था।

End of Feed