संजय राउत ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को किया आगाह, ईवीएम को लेकर कह दी बड़ी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2023, 05:38 PM IST

Sanjay Raut: राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ईवीएम पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में जब मतपत्र (डाक मतपत्र) की गिनती हो रही थी तब कांग्रेस 199 सीट पर आगे चल थी लेकिन ईवीएम से गिनती शुरू होने के साथ ही परिस्थिति बदल गई।

Sanjay Raut: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को कांग्रेस को आगाह करते हुए कहा कि अगर गांधी परिवार के नजदीकी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुकूल राजनीति करते रहेंगे तो देश की सबसे पुरानी पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में और मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।

Sanjay Raut

संजय राउत

पार्टी के मुखपत्र सामना में प्रकाशित साप्ताहिक स्तंभ रोखठोक में राउत ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) संबंधी आशंका को उठाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में जब मतपत्र (डाक मतपत्र) की गिनती हो रही थी तब कांग्रेस 199 सीट पर आगे चल थी लेकिन ईवीएम से गिनती शुरू होने के साथ ही परिस्थिति बदल गई। बता दें, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस तेलंगाना में विजयी रही। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए गए।

End of Feed