महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर बन गई बात! राउत का दावा - 23 सीट पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2023, 06:22 PM IST

Sanjay Raut: शिवसेना ने 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर 23 सीटों पर लड़ा था जिनमें से 18 पर उसे जीत मिली थी। इन 18 सांसदों में से अब 13 सांसद शिवसेना के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट के साथ हैं।

Sanjay Raut: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 में से 23 सीट पर चुनाव लड़ेगी। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि इस सप्ताह के शुरु में राष्ट्रीय राजधानी में विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की बैठक में विस्तृत चर्चा हुई थी।

Sanjay Raut

संजय राउत

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेता उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के.सी.वेणुगोपाल से बातचीत की थी। राउत ने कहा, हम 23 सीट पर चुनाव लड़ेंगे क्योंकि हम हमेशा इतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ते हैं।

End of Feed