'राम मंदिर से सिद्धिविनायक तक दान चोरी...', राज ठाकरे के दावों का संजय राउत की मुहर; बोले- BJP राज में मंदिर भी सुरक्षित नहीं

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर और अयोध्या के राम मंदिर में दान की चोरी को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आरोपों का खुलकर समर्थन किया है।

महाराष्ट्र की राजनीति में मंदिरों के दान और चंदे में हेराफेरी को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे के उस दावे का पूर्ण समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने मुंबई के ऐतिहासिक सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल करोड़ों रुपये के दान की चोरी होने का आरोप लगाया था।

'राम मंदिर से सिद्धिविनायक तक दान चोरी...', राज ठाकरे के दावों का संजय राउत की मुहर; बोले- BJP राज में मंदिर भी सुरक्षित नहीं

संजय राउत ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए सीधे तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे द्वारा लगाए गए आरोपों में बहुत ही गंभीर सच्चाई है। जब से सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का नियंत्रण एकनाथ शिंदे के करीबी नेताओं के हाथों में गया है, तब से मंदिर के दान पात्र से पैसे गायब होने और चोरी की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी देखी गई है।

End of Feed