जब विजय माल्या को वापस नहीं ला सकते तो काला धन कैसे लाएंगे? संजय राउत का मोदी सरकार पर तंज

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 15, 2023, 10:35 AM IST

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बीजेपी पर एक बार पिर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे विजय माल्या को विदेश से वापस नहीं ला सकते तो फिर काला धन कैसे वापस लाएंगे।

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने एक बार फिर बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब वे विजय माल्या को वापस लाने में असमर्थ हैं तो वे विदेशों से काला धन कैसे लाएंगे? यह सरकार की नाकामी है, बड़े-बड़े वादे करती है, नतीजा कुछ नहीं निकलता। अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का नोटिस मिला। वे (बीजेपी) ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर एनसीपी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। क्या यह सरकार है? वे (भाजपा) एक गैंग चला रहे हैं।

Sanjay Raut attacks on Modi government and BJP

काले धन को लेकर संजय राउत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा

नागपुर में महा विकास आघाड़ी की वज्रमूठ रैली

दूसरी ओर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार को नागपुर में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की 'वज्रमूठ' रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रैली को रोकने के लिए सरकार और अन्य के द्वारा बाधाएं खड़ी की जा रही हैं, जिसका मतलब है कि बीजेपी अपने गढ़ में डरी हुई है। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है और यह विदर्भ क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है। नागपुर महाराष्ट्र के उन क्षेत्रों में से एक है जहां बीजेपी 1980 के दशक से मजबूत रही है।

End of Feed